दिल्ली में 150 के पार पहुंचे टमाटर के दाम
दिल्ली-एनसीआर के खुदरा बाजार में टमाटर के भाव 150 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। जबकि अदरक 400 रुपये और बैगन 50 रुपये किलो में बिक रहा है। जबकि तोरई 40 रुपये किलो, गाजर 80 रुपये किलो, शिमला मिर्च 75 रुपये किलो, खीरा 40 से 60 रुपये किलो, बींस 150 रुपये किलो और लौकी के भाव 45 रुपये किलो तक चल रहे हैं।
थोक के मुकाबले दोगुने हैं दाम
दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में सब्जियों के थोक दाम के मुकाबले खुदरा दाम दोगुना तक बढ़ गए हैं। मंडी में टमाटर के भाव 70 रुपये किलो तक हैं। जबकि दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी, ग्रीन पार्क, जोर बाग, गांधी नगर, एनसीआर के वंसुधरा, गुरुग्राम के हुड्डा सेंटर सहित अन्य इलाकों में खुदरा भाव 120-130 के पास चल रहे हैं। वहीं अन्य इलाकों में 100 रुपये तक हैं। इसी तरह अन्य सब्जियों के दामों में भी तेजी है।