कोरोना वायरस की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 3548 मरीजों की पुष्टि हुई और 15 मरीजों की मौत हो गई। इस दिन रोजाना के मुकाबले करीब 20 हजार जांच कम हुई। कम टेस्ट होने पर भी संक्रमितों की संख्या ज्यादा नहीं घटी। इससे संक्रमण दर बढ़कर 5.54 फीसदी हो गई। दिसंबर के बाद ऐसा पहली बार है जब यह दर पांच फीसदी से ज्यादा हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 2936 रोगियों को छुट्टी दी गई। दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या अब 6,79,962 हो गई हैं। इनमें से 6,54,277 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 11,096 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.63 फीसदी है और कुल संक्रमण दर 4.54 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 14,589 हो गई है। इनमें से 2975 मरीज अस्पतालों में भर्ती है। कोविड केयर केंद्रों में 83 और होम आईसोलेशन में 7983 रोगियों का इलाज किया जा रहा है।
विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 64,003 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर तरीके से 43,960 और रैपिड एंटीजन से प्रणाली से 20,043 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 49 लाख 71 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 3090 हो गई है।