फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: हॉटस्पॉट बना आर्य कन्या विद्यालय, पहले प्रिंसिपल फिर संक्रमित हुए बच्चे

Mon, 05 Apr 2021 09:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

- आर्य कन्या आवासीय विद्यालय है, यहां रहती हैं छात्राएं
- प्रिंसिपल से छात्राओं में फैला संक्रमण
विज्ञापन
कोरोना की जांच (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी कोरोना वायरस की चपेट में आने लगे हैं। पश्चिमी दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित आर्य कन्या रेजिडेंशल विद्यालय कोरोना हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। यहां सात बच्चियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद स्कूल में हडकंप मच गया। 

विज्ञापन


जिसके बाद अगले आदेश तक स्कूल को बंद कर दिया गया है। वहीं, स्कूल ने परिसर में सेनिटाइजेशन का काम भी शुरू कर दिया है। सबसे पहले यहां स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की अध्यक्ष कोरोना संक्रमित हुई थी। वह इस समय अस्पताल में भर्ती है। एक अप्रैल को स्कूल ने कोरोना के लक्ष्ण दिखने पर 16 बच्चियों का टेस्ट कराया। जिसमें से सात लड़कियां संक्रमित पाई गई। रिपोर्ट आने से पहले ही छह लड़कियों को उनके अभिभावक घर ले गए। जहां वह होम क्वारंटीन है, जबकि एक बच्ची अभी स्कूल में क्वारंटीन है। 

शनिवार से टेस्ट की रिपोर्ट आनी शुरू हुई। स्कूल में कुल 130 बच्चे हैं जिसमें से अधिकतर काफी पहले ही घर जा चुके हैं। स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार जो संक्रमित बच्ची स्कूल में हैं उस पर प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। लड़कियों के संक्रमित मिलने पर एसडीएम की टीम भी स्कूल पहुंची थी। अब स्कूल ने फैसला किया है कि मंगलवार को चार से पांच बच्चियों का टेस्ट करवाया जाएगा। स्कूल ने सेनिटाइजेशन करवाना शुरू कर दिया है। वहीं पूर्वी दिल्ली स्थित डीएवी श्रेष्ठ विहार की प्रिंसिपल भी कोरोना संक्रमण हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें