फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का मौसम : आज चलेगी तेज हवा, खिली रहेगी धूप

Fri, 04 Mar 2022 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिनभर तेज हवा चल सकती है और धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
delhi weather - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी का मौसम लगातार करवट ले रहा है। दिन का पारा चढ़ने के साथ गर्मी का मीटर भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिनभर तेज हवा चल सकती है और धूप खिली रहेगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम सामान्य से एक अधिक 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 31 से 89 फीसदी तक रहा।  मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में तेज धूप निकलने के साथ 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम पारा 28 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। उधर, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 178, फरीदाबाद 228, गाजियाबाद 198, ग्रेटर नोएडा 176 व नोएडा का 160 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें