फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : डीयू में तीसरी कटऑफ के आधार पर दाखिले का अंतिम दिन आज

Thu, 21 Oct 2021 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार


इस कटऑफ में दाखिले का आंकड़ा 53 हजार से अधिक होने का अनुमान। अब सोमवार को जारी होगी स्पेशल कटऑफ। 
विज्ञापन
Delhi University - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए जारी तीसरी कट ऑफ का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है। इस कट ऑफ में दाखिले के लिए छात्रों को चार दिन मिले हैं। इस कट ऑफ में दाखिले का आंकड़ा 53 हजार से अधिक होने की संभावना है।

विज्ञापन


इस कट ऑफ में दाखिले के लिए एक दिन बाकी है बावजूद कई कॉलेजों में कुल सीटों से अधिक दाखिले हो चुके हैं। इस कट ऑफ के आधार पर छात्र शनिवार(23 अक्तूबर) शाम पांच बजे तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। 

तीसरी कट ऑफ के दाखिले समाप्त होने के बाद सोमवार(25 अक्तूबर) को स्पेशल कट ऑफ जारी की जाएगी। इस कट ऑफ में दाखिले के लिए छात्रों को केवल दो दिन ही दिए जाएंगे। जिसकेआधार पर 26 व 27 अक्तूबर को दाखिला लिया जा सकेगा। इस कट ऑफ में उन्हीं छात्रों को दाखिला मिलेगा, जो तीन कट ऑफ में से किसी भी कट ऑफ में दाखिला नहीं ले सकें हैं। 
विज्ञापन


यह तभी संभव होगा जब कॉलेज में कोर्स की सीट खाली होंगी। वहीं दाखिले की स्थिति पर नजर डालें तो अब तक कुल 1,61,024 आवेदन किए जा चुके हैं। इसमें से 52, 029 छात्रों ने फीस का भुगतान कर दाखिल लिया है।

तीसरी कट ऑफ में बुधवार शाम 6 बजे तक 10,558 दाखिले कॉलेज प्रिंसिपल ने मंजूर किए हैं। जिस तरह से दाखिले की रफ्तार है उससे संभावना जताई जा रही है कि शनिवार तक दाखिला लेने वालों की संख्या 53 हजार से अधिक पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें