फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा में तीन और गिरफ्तार, अब तक 36 पकड़े गए

Sun, 08 May 2022 04:46 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार जहीर खान उर्फ जलील (48) और अनाबुल उर्फ शेख(32) को शुक्रवार को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरे आरोपी तबरेज(40) को जहांगीरपुरी इलाके से ही शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक आरोपी हिंसा के दौरान पिस्टल लहरा रहा था। बाकी दो की भी सक्रिय भूमिका रही है। पुलिस अब तक 33 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा 3 नाबालिग भी पकड़े गए हैं। अपराध शाखा डीसीपी रोहित मीणा ने बताया गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार जहीर खान उर्फ जलील (48) और अनाबुल उर्फ शेख(32) को शुक्रवार को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरे आरोपी तबरेज(40) को जहांगीरपुरी इलाके से ही शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।

जहांगीरपुरी हिंसा के दौरान जहीर खान पिस्टल लहरा रहा था। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या उसने गोली भी चलाई थी। वहीं, उसकी निशानदेही पर पिस्टल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। अनाबुल व तबरेज की भी जहांगीरपुरी हिंसा में सक्रिय भूमिका रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज व गिरफ्तार अन्य लोगों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनाबुल व तबरेज ने हिंसा में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए थे और अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया था। ये जगह बदल-बदल कर रह रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनको उस समय गिरफ्तार किया गया है जब ये अपने घर लौट आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें