फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की साजिश रचते तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शहर थाना पुलिस ने देर रात तिजारा रोड पर लूट की साजिश रचते तीन बदमाशों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान जाहिद पुत्र नासिर, ताहिर पुत्र कमाल निवासी धोलेट थाना पहाड़ी भरतपुर, इरफान पुत्र सद्दीक निवासी निमली थाना तिजारा/ अलवर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कट्टा, सरिया, टॉर्च व दो मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शहर पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश के अनुसार सोमवार रात लगभग 9 बजे उन्हें सूचना मिली कि तीन युवक तिजारा रोड झिर मंदिर के समीप लूटपाट की ताक में हैं। एएसआई राजपाल व हवलदार भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में तैयार पुलिस की टीम ने तिजारा रोड पर नाकेबंदी शुरू की। पुलिस की टीम जीप की लाइट बंद कर सड़क के किनारे खड़ी हुई थी कि सामने से दो मोटरसाइकिल आई जिन पर तीन युवक सवार थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों की तलाशी ली तो एक के पास कट्टा, दूसरे के हाथ में सरिया, तीसरे के हाथ में टॉर्च तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि तीनों बदमाशों को पुलिस चौकी लाकर पूछताछ की गई तो तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें