फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग मामला : एनआईए के पूर्व पुलिस अधीक्षक नेगी समेत तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में

Sat, 26 Feb 2022 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज और एक अन्य है शामिल। गुप्त दस्तावेज लीक करने का आरोप।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत ने घाटी में टेरर फंडिंग से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के पूर्व पुलिस अधीक्षक अरविंद दिग्विजय नेगी, कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज और अन्य को एक महीने की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश परवीन सिंह ने आरोपियों को 24 मार्च तक के लिए जेल भेजा है। इससे पहले एनआईए ने आरोपियों को हिरासत में पूछताछ की अवधि समाप्त होने पर अदालत के सामने पेश किया। एजेंसी ने प्रतिबंधित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक भूमिगत कार्यकर्ता को गुप्त दस्तावेज लीक करने के आरोप में नेगी को गिरफ्तार किया था।

यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें आतंकवाद और आतंकी फंडिंग से संबंधित मामले भी शामिल हैं। एनआईए ने आरोप लगाया है कि आरोपी लश्कर-ए-तैयबा के जमीनी कार्यकर्ताओं और पूरे भारत में भर्ती किए गए लोगों का नेटवर्क चला रहे हैं।
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि साजिश के तहत आरोपी अपने विदेशी स्थित आकाओं के संपर्क में थे। उनके निर्देश पर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, सुरक्षा बलों के साथ-साथ आतंकवादी हमलों को शुरू करने के लिए लक्षित स्थानों की पहचान करने में लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें