उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में आगामी दो दिनों के दौरान पेयजल संकट रहेगा। इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति करने वाले भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की दिल्ली जल बोर्ड सोमवार और मंगलवार को सफाई करेगा। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार सोमवार को रोहिणी सेक्टर-28 स्थित पॉकेट जीएच-एक, रोहिणी सेक्टर-12 स्थित पैराडाइज अपार्टमेंट व प्लैटिनम एपार्टमेंट में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा मंगलवार को रोहिणी सेक्टर- 28 स्थित पॉकेट जीएच-दो और रोहिणी सेक्टर-सात व 19 में भी पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इन इलाके के निवासियों से पानी की बचत और पानी का कम उपयोग करने की सलाह दी है। इसके अलावा बोर्ड ने उनके इलाके में पानी संकट होने पर टैंकरों से आपूर्ति करने की व्यवस्था की है। इस संबंध में उसके कंट्रोल रूम में फोन करना होगा। कंट्रोल रूम में पानी के टैंकर खड़े करने का निर्णय लिया गया है।