फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi RK Puram Gas Leakage: आरके पुरम में जहरीली गैस फैलने का दावा, आंखों में जलन व दम घुटने की शिकायत से मची अफरातफरी, पांच लोग अस्पताल में भर्ती

Thu, 25 Nov 2021 10:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आनन-फानन में पुलिस को फोन किया गया। पुलिस ने पांच लोगों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देर रात मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
दिल्ली आरके पुरम गैस रिसाव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आरके पुरम क्षेत्र में स्थित एकता विहार स्लम इलाके में बुधवार देर रात दम घुटने की शिकायत व आंखों में जलन मचने से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस को फोन किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल पांच लोगों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सूचना मिलने पर देर रात ही मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने क्षेत्र में जहरीली गैस फैलने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि देर रात जहरीली गैस के संपर्क में आने से आंखों में जलन की शिकायत के बाद पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दमकल विभाग की गाड़ियां, दो एम्बुलेंस और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं। अब स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस ने बताया कि एकता विहार क्षेत्र में कहीं भी गैस सिलेंडर से आग लगने या कहीं से भी धुआं उठने की शिकायत नहीं आई है। फिर भी जरूरी कार्रवाई की जा रही है। देर रात तक एकता विहार में हड़कंप मचा हुआ था और लोग अपने घरों से बाहर निकले हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें