फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्तरां में खाने गए और हो गई चोरी: जयपुर से दिल्ली आए थे व्यापारी, कार का शीशा तोड़कर 2 करोड़ के गहने पार

Fri, 21 Aug 2026 11:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मध्य जिला के करोल बाग थाना इलाके में बदमाशों ने एक ज्वेलर की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे करीब 2 करोड़ रुपये के सोने व हीरे के आभूषण चुरा ले गए। चोर कार में रखे तीन बैग व सूटकेस भी चुराकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य जिला के करोल बाग थाना इलाके में बदमाशों ने एक ज्वेलर की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे करीब 2 करोड़ रुपये के सोने व हीरे के आभूषण चुरा ले गए। चोर कार में रखे तीन बैग व सूटकेस भी चुराकर मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़ित कारोबारी कन्हैया लाल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि कन्हैया लाल परिवार के साथ जयपुर राजस्थान में रहते हैं। उनका जयपुर में ज्वेलरी का कारोबार है। वह अपने बेटे व कर्मचारी के साथ दिल्ली में कारोबार के सिलसिले में दिल्ली आए थे। उनके पास तीन बैग और एक सूटकेस था। तीनों बैग में सोने और हीरे की ज्वेलरी के अलावा एक लैपटॉप और आधार कार्ड रखा हुआ था। वहीं सूटकेस में कपड़े थे। करोलबाग थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक 19 अगस्त को कारोबारी ने ग्रेटर कैलाश के एम ब्लॉक मार्केट में कई ज्वेलर्स से मुलाकात की। इसके बाद वह शाम करीब चार बजे करोल बाग पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कार पार्क की और एक कार में सामान छोड़कर पास स्थित एक रेस्तरां में चले गए। करीब 7.15 बजे जब वे तीनों कार के पास लौटे। उन्होंने देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था और कार में रखे तीनों बैग और सूटकेस गायब थे। 

यह देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि बैग में ज्वेलरी और हीरों की कुल कीमत करीब दो करोड़ रुपये थी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की। पुलिस की कई टीमें आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। जिसमें पुलिस को एक बाइक पर सवार दो लोग संदिग्ध में घूमते हुए दिखे। बाइक की नंबर के जरिए पुलिस ने उसके मालिक की पहचान की। पुलिस ने बाइक मालिक और उसके भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें