फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की गर्दन कटी, हटाने की कोशिश में अंगलियां भी बुरी तरह जख्मी

Mon, 28 Aug 2023 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

लेकिन 15 अगस्त के बीतते ही चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिकने लगा है। शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर शनिवार शाम को स्कूटी सवार एक कारोबारी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। हादसे में उसका गला कट गया। किसी तरह युवक ने हाथ से मांझा हटाने का प्रयास किया तो उसकी उंगलियां भी कट गईं। 
विज्ञापन
चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ खूब अभियान चलाया। लेकिन 15 अगस्त के बीतते ही चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिकने लगा है। शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर शनिवार शाम को स्कूटी सवार एक कारोबारी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। हादसे में उसका गला कट गया। किसी तरह युवक ने हाथ से मांझा हटाने का प्रयास किया तो उसकी उंगलियां भी कट गईं। 

विज्ञापन


पीड़ित सोनू जैन ने किसी तरह मांझा हटाया तब तक उनके गले से तेजी से खून बहने लगा था। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वह खुद ही स्कूटी चलाकर जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में उनके गले में 10 टांके लगे। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित से शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने रोष जाहिर किया है। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि प्रतिबंध के बाद भी मांझा बिक रहा है। पुलिस के मुताबिक सोनू जैन अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहता है। इसकी गांधी नगर बाजार में धागे की दुकान है। शनिवार शाम को वह दुकान बंद कर अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। इस बीच जैसे ही वह शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक उसके गले में कुछ फंस गया। 

सोनू ने स्कूटी रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसके गले पर गहरा घाव हो चुका था। सोनू ने हाथ से मांझा हटाने का प्रयास किया, लेकिन उसी उंगलियां कट गई। किसी प्रकार उसने स्कूटी रोकी। बाद में वह किसी तरह अस्पताल पहुंचा। सूचना मिलने के बाद परिवार भी वहां पहुंच गया। बाद में उसका इलाज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें