फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बेटे के साथ मिलकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक महिला ने अपने बेटे व बेटे के दोस्त के साथ मिलकर एक युवक की 3 मार्च को पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त जयपाल (35) के रूप में हुई। आरोपियों ने जयपाल के कपड़े उतारकर उसके निजी अंग पर लातें मारीं। घायल अवस्था में उसे फर्श पर पड़ा छोड़कर आरोपियों ने फ्लैट का बाहर से ताला लगातार चाबी भी अंदर फेंक दी। 6 मार्च को पड़ोसियों ने उसका शव अंदर नग्न हालत में देखकर पुलिस को खबर दी। शव को चूहों ने नोंचा हुआ था। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी महिला चंद्रावती उर्फ राधा देवी, बेटे धीरज और धीरज के दोस्त सतीश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से जयपाल का मोबाइल भी बरामद हो गया। आरोपी चंद्रावती मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती के वलतानगंज की रहने वाली है। फिलहाल वह पति व बेटे के साथ ककरोला में रहती है। बेटा प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रविवार रात सराय रोहिल्ला पुलिस को एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस सराय रोहिल्ला की सराय बस्ती के डीडीए फ्लैट के बी-ब्लॉक में पहुंची। वहां पुलिस फ्लैट पर पहुंची तो बाहर से ताला लगा था। खिड़की से देखा तो अंदर दूसरे कमरे में जयपाल का शव पड़ा था। फ्लैट की चाबी भी अंदर ही थी। पुलिस ने चुंबक की मदद से चाबी निकालकर ताला खोला। अंदर जयपाल का शव नग्न अवस्था में था। शरीर पर चोटों के निशान थे। शव को चूहों ने नोचा हुआ था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जयपाल शकील अहमद कुरैशी नामक शख्स के फ्लैट में रहता था। वह उसके पास ही काम करता था।
पुलिस को पड़ोसी सूरज ने बताया कि 3 मार्च को जयपाल के फ्लैट के बाहर एक महिला और दो लड़कों को संदिग्ध हालात में देखा था। सूरज ने उनका फोटो खींच लिया था। पुलिस ने फोटो लेकर जांच शुरू की। इस दौरान जयपाल के परिवार ने बताया कि उसकी ककरोला निवासी महिला चंद्रावती से नजदीकियां थी। 3 मार्च को चंद्रावती और उसका बेटा धीरज व एक अन्य युवक वहां आए थे। पुलिस ने चंद्रावती और उसके बेटे को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया तो हत्याकांड की गुत्थी से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन

महिला की पिटाई का वीडियो बना बेटे को भी भेज दिया था
जांच में पता चला कि जयपाल की पत्नी और बेटी उससे अलग आनंद पर्वत रहते हैं। जयपाल की चंद्रावती से नजदीकियां थी। 3 मार्च को जयपाल ने उसे फ्लैट पर बुलाया था। इस दौरान जयपाल का किसी बात पर उससे झगड़ा हो गया। जयपाल ने चंद्रावती की पिटाई करने के बाद उसका वीडियो बनाकर चंद्रावती के अलावा उसके बेटे धीरज के मोबाइल पर भी भेज दिया।
वीडियो हटाया, फ्लैट का बाहर से ताला लगाकर हुए फरार
कुछ देर बाद चंद्रावती ने बेटे धीरज व बेटे के दोस्त सतीश को द्वारका मोड़ बुलाया। इसके बाद तीनों जयपाल के फ्लैट पर पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। चंद्रावती ने फोन कर उसे बुलाया। इस दौरान तीनों कहीं चले गए। शाम करीब चार बजे तीनों जब दोबारा जयपाल के फ्लैट पर पहुंचे तो वह मौजूद था। आरोपियों ने अंदर घुसकर उसके जबरन कपड़े उतारे। इसके बाद उसे लातों-घूंसों से पीटकर अधमरा कर दिया। धीरज ने जयपाल के निजी अंग पर जूतों से मारा, जिससे वह बेहोश हो गया। जयपाल की पिटाई करने के बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल ढूंढा। इसके बाद उससे चंद्रावती की पिटाई का वीडियो डिलीट किया। बाद में फ्लैट का बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। जयपाल की पिटाई से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें