फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्मेटिक कारोबारी को अगवाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने कास्मेटिक कारोबारी को कार सहित अगवा कर नकदी और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने कारोबारी को औचंदी बॉर्डर छोड़कर कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर एक रोहिणी निवासी नवीन कुमार मिश्रा का कास्मेटिक के सामान का कारोबार है। वह शुक्रवार शाम कारोबार के सिलसिले में अपनी बलेनो कार में नरेला जा रहे थे। वह हेलीपैड रोड पर पहुंचें होंगे तभी उनके मोबाइल पर मां का फोन पहुंचा। वह कार को साइड में खड़ी करके मां से बात करने लगे। तभी अचानक चार युवक वहां पहुंचे, जिनके पास पिस्टल थी। चारो बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए कारोबारी की कार में बैठ गए। बदमाशों ने उसे पीछे की सीट पर खींच लिया और उससे 50 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। एक बदमाश ड्राइविंग सीट पर बैठकर कार चलाने लगा। औचंदी बॉर्डर पर पहुंचकर बदमाशों ने कारोबारी को जबरदस्ती नीचे उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए।
कारोबारी नवीन ने किसी राहगीर की मदद से घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कारोबारी को जहां से अगवा किया गया, वहां से लेकर औचंदी बॉर्डर के आसपास तक लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें