फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का हाल : दिल्ली में गर्मी ने एक बार फिर कड़े किए तेवर, कल से चलेगी लू

Sun, 17 Apr 2022 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही बढ़ा पारा। अगले सप्ताह गंभीर लू का करना पड़ेगा सामना। अधिकतम पारा 40 डिग्री और न्यूनतम पारा 22 डिग्री रहा। 
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने दिखाए तेवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही एक बार पारा फिर चढने लगा है। इस कारण से शनिवार को गर्मी ने एक बार फिर से अपने तेवर कड़े किए। शुक्रवार को चालीस डिग्री से नीचे रहा तापमान शनिवार को 40 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में तो तापमान 41 डिग्री के पार दर्ज हुआ। मौसम विभाग की मानें तो अब तापमान फिर से बढने लगेगा। अगले सप्ताह की शुरुआत में तो विभाग ने लू की गंभीर स्थिति बनने की भविष्यवाणी की है। 

विज्ञापन


दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले बृहस्पतिवार रात को पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी व कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। इस कारण से शुक्रवार को भी पारा 40 से नीचे ही रहा और गर्मी का अहसास कम हुआ। लेकिन शनिवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दिल्ली का स्पोटर््स कॉम्पलेक्स इलाका 41.8 डिग्री तापमान केसाथ सबसे गर्म रहा। नजफगढ़ इलाके में तापमान 41.4, रिज में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

एनसीआर में सबसे ज्यादा तापमान गुरुग्राम में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में विभाग ने 18 से 20 अप्रैल तक लू की गंभीर स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। इस दौरान तापमान भी बढ़ेगा। 20 अप्रैल तक तापमान 41 व 42 केबीच बना रहेगा। 21 अप्रैल से एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान बादल छाने और आंधी की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें