फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जी-8 मंच का लोकसभा चुनाव से कोई लेना- देना नहीं, केजरीवाल बोले- शासन संबंधी विषयों पर चर्चा करना मकसद

Wed, 22 Mar 2023 09:20 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सीएम ने कहा कि हम देश के विभिन्न राज्यों में जाएंगे और इस विचार को रखेंगे कि हम एक दूसरे से सीख सकते हैं। इसे लेकर अधिकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। मैं इसका ब्योरा साझा कर प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहा हूं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जी-8 एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य शासन संबंधी विषयों पर चर्चा करना है। इसका 2024 के लोकसभा चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है। केजरीवाल ने सात गैर-भाजपा व गैर-कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक पत्र लिखकर 18 मार्च को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया था। यह पत्र बाद में वायरल हो गया।

विज्ञापन

केजरीवाल के इस पत्र को 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी गठबंधन के उनके प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी के संयोजक द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार, केजरीवाल सहित आठ नेताओं के रात्रिभोज के बाद अगले दिन एक संवाददाता सम्मेलन होना था।

 


केजरीवाल ने आठ नेताओं के इस मंच को जी-8 करार दिया था। यह पत्र पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, झारखंड और पंजाब के मुख्यमंत्रियों को भेजा गया था। दिल्ली के बजट को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा, यह शासन संबंधी मुद्दों पर चर्चा के लिए एक मंच है न कि 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए। 

 

विज्ञापन

दिल्ली के सीएम ने कहा कि हम देश के विभिन्न राज्यों में जाएंगे और इस विचार को रखेंगे कि हम एक दूसरे से सीख सकते हैं। इसे लेकर अधिकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। मैं इसका ब्योरा साझा कर प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहा हूं। केजरीवाल ने कहा कि इन राज्यों के मुख्यमंत्री काफी व्यस्त थे, इसी कारण रात्रिभोज में शामिल नहीं हो सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें