फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पार्क में डरा धमकाकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी के निजी अंग को दांत से काटकर भागने का किया प्रयास

Sat, 27 Nov 2021 12:21 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस को दी शिकायत में 16 साल की किशोरी ने बताया कि 20 नवंबर की शाम वह अपने दोस्त के साथ आजादपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक पार्क में गई थी। इसी दौरान खाकी मास्क और खाकी पेंट पहनकर एक युवक वहां आया और दोनों को धमकाने लगा।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल टाउन इलाके में एक पार्क में गए नाबालिग जोड़ा को डरा धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोर को डरा धमकाकर वहां से भगा दिया और किशोरी के बैग की तलाशी लेने के बहाने किनारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


इस दौरान पीड़िता ने आरोपी के चंगुल से भागने के लिए उसके निजी अंग को दांत से काट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। डरी सहमी किशोरी ने दो दिन तक किसी को कुछ नहीं बताई। बाद में बहन के जरिए माता-पिता को इस बात की जानकारी मिली और उन्होंने मॉडल टाउन थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में 16 साल की किशोरी ने बताया कि 20 नवंबर की शाम वह अपने दोस्त के साथ आजादपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक पार्क में गई थी। इसी दौरान खाकी मास्क और खाकी पेंट पहनकर एक युवक वहां आया और दोनों को धमकाने लगा। परिजनों से शिकायत करने की धमकी देकर उनसे फोन नंबर, नाम और पता पूछने लगा। जिससे पीड़िता काफी डर गई। आरोपी ने उसके दोस्त को वहां से डरा धमकाकर भगा दिया। उसके बाद पीड़िता के बैग की तलाशी लेने के बहाने पार्क के दूसरे कोने में ले गया। 
विज्ञापन


वह पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने उससे छोड़ देने की गुहार लगा रही थी। आरोपी ने उसके मुंह दबा दिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता ने उसके निजी अंग में दांत काट कर भागने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह से घर पहुंची, लेकिन उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। 22 नवंबर को पीड़िता ने अपने दोस्त और बहन को सारी बात बताई।  

बहन ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। 23 नवंबर को पीड़िता के परिजन उसे लेकर मॉडल टाउन थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता का काउसलिंग करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही अस्पतालों में जांच करवाने आए मरीजों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी निजी अंग का इलाज करवाने के लिए आरोपी किसी अस्पताल में गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें