फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डॉ. गुलेरिया के एक्सटेंशन की चर्चाओं पर विराम, जल्द होंगे पद-मुक्त, एम्स ने जारी किया विज्ञापन

Sat, 27 Nov 2021 12:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को दिल्ली एम्स ने विज्ञापन जारी करते हुए निदेशक पद के लिए आवेदन मांगा है। इसके लिए कुछ शर्त भी रखी हैं। लंबे समय बाद एम्स की ओर से बकायदा विज्ञापन जारी हुआ है। एम्स की फैकल्टी में अभी तक चर्चा थी कि डॉ. गुलेरिया को उनके कार्यों को देखते हुए सरकार कुछ माह आगे कार्यकाल बढ़ा सकती है लेकिन अब इन चर्चाओं को विराम लगा है। 
विज्ञापन
डॉ. रणदीप गुलेरिया, निदेशक, दिल्ली एम्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया जल्द ही पद से मुक्त हो सकते हैं। एम्स प्रबंधन ने इस पद के लिए एक विज्ञापन जारी किया है जिसके तहत प्रबंधन ने निदेशक पद के लिए आवेदन मांगें हैं। इसी के साथ ही डॉ. गुलेरिया को मिलने वाले एक्सटेंशन को लेकर चर्चाओं को भी विराम लगा है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को दिल्ली एम्स ने विज्ञापन जारी करते हुए निदेशक पद के लिए आवेदन मांगा है। इसके लिए कुछ शर्त भी रखी हैं। लंबे समय बाद एम्स की ओर से बकायदा विज्ञापन जारी हुआ है। एम्स की फैकल्टी में अभी तक चर्चा थी कि डॉ. गुलेरिया को उनके कार्यों को देखते हुए सरकार कुछ माह आगे कार्यकाल बढ़ा सकती है लेकिन अब इन चर्चाओं को विराम लगा है। 

एम्स प्रबंधन के जारी विज्ञापन को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं। एम्स के ही एक वरिष्ठ फैकल्टी ने बताया कि पिछले कुछ दिन से निदेशक पद को लेकर संस्थान में काफी चर्चाएं चल रही थीं। 
विज्ञापन

कुछ फैकल्टी स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी इस पद की चाह लेकर घूम रहे थे लेकिन प्रबंधन की ओर से विज्ञापन जारी होने के बाद अब इस पद के लिए आवेदन सार्वजनिक तौर पर मांगा गया है। इसका मतलब है कि इस पद के लिए कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है जो तय योग्यता और अनुभव वाला हो।  इस विज्ञापन को लेकर जब डॉ. गुलेरिया से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें