फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: पहले कार में बैठकर की बातचीत, फिर टैक्सी ड्राइवर के सिर में मार दी गोली; फरार बदमाश CCTV में कैद

Tue, 13 Jun 2023 05:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

खैरा मोड़ पर टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कार में बैठकर बातचीत के दौरान गोली मारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा हरिदास नगर इलाके में सोमवार रात कार सवार बदमाश ने एक टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी चालक के साथ उसकी टैक्सी में बैठा और कुछ देर बात करने के बाद सिर में गोली मारकर फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने रंजिश को लेकर हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Trending Videos

मृतक की शिनाख्त गालिबपुर निवासी धीरेंद्र उर्फ ढिल्लू (38) के रूप में हुई है। वह पेशे से टैक्सी चालक था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात करीब 7.30 बजे पुलिस को खैरा मोड़ पर कार में एक शख्स को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि गोली पीड़ित के सिर में लगी है। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छानबीन में पता चला कि मृत धीरेंद्र घटना के समय कार लेकर अपने गांव की तरफ जा रहा था। खैरा मोड़ के पास सिलेरियो कार ने उसे ओवरटेक कर रोका। कार सवार पीड़ित के पास आया और उसके साथ कार में बैठ गया। कुछ देर तक दोनों के बीच बात होती रही और उसके बाद आरोपी ने उसे गोली मार दी। 
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार लेकर फरार हो गया। आरोपी ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है, इसे पुलिस आपसी रंजिश का मामला मान रही है। जांच में पता चला है कि धीरेंद्र पर पहले से आबकारी अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है। जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन का कहना है कि मौके पर एक खोखा मिला है। मृतक के परिवार वालों से भी पूछताछ कर धीरेंद्र के साथ किसी की कोई दुश्मनी के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी के कार का नंबर का पता लगा रही है। ताकि उसके चालक के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें