कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग को बचाव का एक अचूक हथियार बताया जा रहा है। इसका उल्लंघन करना ही होम डिलीवरी पिज्जा कंपनी को भारी पड़ गया। संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि आप ऑनलाइन कंपनी से सामान ऑर्डर कर रहे हैं तो सतर्कता जरूर बरतें।
72 घंटे सामान बाहर छोड़ने से वायरस का खतरा होगा कम
न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन ने रिसर्च में पाया है कि प्लास्टिक और स्टेनलेस स्टील पर वायरस 72 घंटे और कार्डबोर्ड पर 24 घंटे तक जिंदा रहता है। ऐसे में बाजार से घर के अंदर सामान लाने से पहले उसे घर के बाहरी हिस्से में 72 घंटे के लिए रख दिया जाए तो संभावित वायरस के खतरे से बचा जा सकता है। साथ ही सामान को लेने के बाद हाथों को कई बार सैनिटाइजर से साफ करें। यदि हो सके तो साबुन से भी हाथ धोएं।
डिलीवरी ब्वॉय से ऐसे लें सामान
यदि आप कुछ जरूरी सामान होम डिलीवरी करा रहे हैं तो यह भी एक अच्छा उपाय है। खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, डिलीवरी ब्वॉय से सीधे बात करने के बजाय दरवाजों के बाहर ही सामान रखने का एक नोट छोड़ दें, जिसमें डोर बेल बजाने के बाद दो कदम पीछे हटने का निर्देश लिख दें।
इस तरह डिलीवरी ब्वॉय से दूरी से सामान लेकर उसे अच्छे से धो लें और इस्तेमाल करने से पहले 72 घंटे तक किसी स्थान पर छोड़ दें। बाद में प्लास्टिक या कांच के कंटेनरों को पानी से अच्छी तरह धो लें।