फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन: सिरसा बोले- सिख की पगड़ी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, माफी मांगें केजरीवाल और भगवंत मान

Sat, 07 May 2022 03:06 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के मामले में भाजपा नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। जिसमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे। सिरसा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तजिंदरपाल सिंह बग्गा हिरासत मामले में आज भाजपा नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने मनजिंदर सिंह सिरसा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि तजिंदर सिंह बग्गा के साथ जो हुआ उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दस्तार(पगड़ी) का अपमान सिख समुदाय और देश नहीं सहेगा। पंजाब पुलिस की कार्रवाई असंवैधानिक है। केजरीवाल और भगवंत मान को सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल गुंडागर्दी कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। तजिंदर सिंह बग्गा केजरीवाल की तानाशाही नीतियों की आलोचना कर रहे थे। सवाल उठाना अपराध नहीं है। केजरीवाल दिल्ली में, बग्गा भी दिल्ली में हैं, इस मामले में पंजाब पुलिस कहां से आ गई। केजरीवाल और पुलिस ने एक सिख को पगड़ी नहीं पहनने दी, इस अपमान को समुदाय बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन

शुक्रवार को भी भाजपा नेताओं ने किया था प्रदर्शन
प्रदेश भाजपा ने तजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार की शाम आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने आप कार्यालय से पहले उन्हें अवरोधक लगाकर रोक दिया। हालांकि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अवरोधक पार करने की कोशिश की, तभी पुलिस ने भाजपाइयों को हिरासत में लेकर आईपी स्टेट थाने ले गई।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि बग्गा की गिरफ्तारी की घटना 5 हजार साल पहले महाभारत की याद दिला रही है। उस समय षड्यंत्र रचने वाला दुर्योधन थे और आज केजरीवाल के रूप में एक बौना दुर्योधन है। केजरीवाल ने तानाशाही, अन्याय, शक्ति और पद का दुरुपयोग किया है और उसका अंत भी जल्द होना है। महाभारत का अंत जिस तरह से भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में किया था ठीक उसी प्रकार आज के षड्यंत्र का अंत गृहमंत्री अमित शाह ने किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें