फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताहिर हुसैन की बीवी संभालेगी शौहर की विरासत: लड़ेंगी चुनाव, बोलीं- पति दोषी है या नहीं, जनता करेगी तय

Fri, 04 Mar 2022 08:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया के माध्यम से शमा हुसैन ने निगम चुनाव लड़ने का एलान किया है। वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। चुनाव के लिए उन्होंने जो पोस्टर छपवाया है उस पर पति ताहिर हुसैन के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो लगी। 
विज्ञापन
ताहिर हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों के प्रमुख आरोपी ताहिर हुसैन की बीवी शमा हुसैन निगम चुनाव लड़ेंगी। वह नेहरू नगर वार्ड में अपने शौहर की विरासत को संभालेंगी। ताहिर हुसैन जेल में है, जिन्होंने 2017 निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की। दंगों में नाम आने पर पूर्वी निगम ने 20 अगस्त 2020 को इनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से शमा हुसैन ने निगम चुनाव लड़ने का एलान किया है। वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। चुनाव के लिए उन्होंने जो पोस्टर छपवाया है उस पर पति ताहिर हुसैन के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो लगी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वह लोगों की संवेदना जुटाने की कोशिश कर रही हैं। इलाके के मतदाताओं को यह संदेश देने की कोशिश कर रही हैं कि यदि ताहिर दंगों का गुनाहगार है, तो उन्हें वोट न दें और यदि वह गुनाहगार नहीं है तो उनका समर्थन करें।

फरवरी 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में ताहिर हुसैन को महत्वपूर्ण भागीदार बताया गया और कोर्ट में दायर चार्जशीट में उसे दंगों का मास्टर माइंड बताया गया। इसके घर और छत से भारी मात्रा में विस्फोटक व आगजनी के सामान बरामद होने की भी बात सामने आई। इसी मामले में वह 2020 से लगातार जेल में है और अदालत में मामले की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने बना ली दूरी
स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ताहिर की पत्नी को आप के टिकट पर चुनाव लड़ाने का मन बनाया था, लेकिन ऐसे में एक बड़े समुदाय के मतदाताओं के छिटक जाने का डर था, इसलिए पार्टी ने ताहिर की पत्नी से दूरी बना ली है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी वार्ड संख्या-59 ई में अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारती है या नहीं, ये देखना दिलचश्प होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें