फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खिलेगी धूप, पारा गिरने से बढ़ेगी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने पिछले 22 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। दिल्ली में रविवार को 47.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जो बीते 22 सालों में सबसे अधिक रही। राजधानी वासियों को सोमवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि सोमवार से आसमान साफ रहेगा और धूप खुलेगी। हालांकि उतर-पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान लुढ़कने की वजह से ठंड बढ़ेगी। शनिवार को
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिगी कम यानी 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक यानी 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह 8:30 बजे तक 8.4 मिलीमीटर और सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 5.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 95 से 100 फ़ीसदी तक दर्ज किया गया। बारिश की वजह से जहां दिनभर सर्दी बनी रही और शाम होते ही ठिठुरन बढ़ गई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों के अलावा हीटर और अलाव का भी सहारा लिया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा। बर्फीली हवाएं चलने की वजह से जहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है वहीं, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें