महानिदेशक संदीप गोयल ने संपर्क सभा में जेलकर्मियों को इस बात का आश्वासन दिया कि किसी भी जेलकर्मी से कोई भी एजेंसी तब तक पूछताछ नहीं कर सकती, जब तक कि उनके पास कोई ठोस सबूत न हो। उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराध शाखा को इस बात से अवगत करवा दिया गया है।
सुकेश चंद्रशेखर को रोहिणी जेल में मदद करने के मामले में जेलकर्मियों पर लटक रही जांच की तलवार के बीच सोमवार को तिहाड़ जेल के महानिदेशक खुद ही रोहिणी जेल पहुंच गए। महानिदेशक ने जेल कर्मियों के साथ संपर्क सभा किया और उनकी तमाम आशंकाओं और चिंताओं को दूर करने की कोशिश की। इस दौरान जेल कर्मियों ने अपनी बातों से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन
महानिदेशक संदीप गोयल ने संपर्क सभा में जेलकर्मियों को इस बात का आश्वासन दिया कि किसी भी जेलकर्मी से कोई भी एजेंसी तब तक पूछताछ नहीं कर सकती, जब तक कि उनके पास कोई ठोस सबूत न हो। उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराध शाखा को इस बात से अवगत करवा दिया गया है। आर्थिक अपराध शाखा की ओर से रोहिणी जेल के 82 कर्मियों से पूछताछ की इजाजत मांगे जाने के बाद से जेलकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को रोहिणी जेल के सैकड़ों जेलकर्मी जेल के मुख्यालय पर पहुंच गए थे और महानिदेशक से मुलाकात कर उनके सामने अपनी बात रखना चाह रहे थे। जेल कर्मियों को सोमवार को जेल महानिदेशक से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया था।
सोमवार को जेल महानिदेशक संदीप गोयल खुद ही रोहिणी जेल पहुंचकर कर्मचारियों के साथ संपर्क सभा किया। जेल सूत्रों ने बताया कि इस दौरान जेलकर्मियों ने बताया कि सुकेश मामले में उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। किसी ने उस दौरान खुद को ट्रेनिंग पर बताया तो किसी ने कहा कि उस जेल में उसकी तैनाती ही नहीं थी। जेलकर्मियों ने बताया कि एक तरह से पूरे जेल के स्टाफ को इसमें घसीटा जा रहा है।
विज्ञापन
इसपर महानिदेशक ने कहा कि जेल के किसी भी कर्मी के साथ किसी भी स्तर पर कोई अन्याय नहीं होगा। जिन्होंने कोई गलती नहीं की है उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। जेल महानिदेशक ने इस दौरान अच्छे कार्य के लिए जेल कर्मियों को सराहा। उन्होने कहा कि जिन जेलकर्मी का आचरण अच्छा है उससे अन्य लोगों को सीख लेनी चाहिए। जेल महानिदेशक ने जेल कर्मियों को सर्तक रहने की सलाह दी। अच्चे काम करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत करने की बात कही है।