फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर: कभी धूप कभी छांव, दिनभर चला लुका-छिपी का खेल, दो दिनों तक कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी

Fri, 23 Jul 2021 10:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34.8 डिग्री सेल्यिस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 26.3 डिग्री सेल्यिस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 94 फीसदी और न्यूनतम 64 फीसदी रहा। नमी का स्तर अधिक होने के कारण दिनभर लोगों का उसम भरी गर्मी से बुरा हाल रहा। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमस भरी गर्मी से बेहाल दिल्ली-एनसीआर वासियों को शुक्रवार को भी तेज बारिश का इंतजार रहा। दिनभर बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। देर शाम तक बादल बिन गरजे और बरसे ही रह गए। 
विज्ञापन


केवल कुछ जगहों पर कुछ मिनट की बारिश हुई। वातावरण में अधिक उमस होने से चिपचिपी वाली गर्मी का अहसास और बढ़ गया। अगले 24 घंटों में भी बारिश की संभावना नहीं है। 

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 94 फीसदी और न्यूनतम 64 फीसदी रहा। नमी का स्तर अधिक होने के कारण दिनभर लोगों का उमस भरी गर्मी से बुरा हाल रहा। 
विज्ञापन


केंद्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की रफ्तार दिल्ली में बनी हुई है। हालांकि, धीमी चाल होने के कारण 25 जुलाई तक दिल्ली के कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश दर्ज होगी। इसके बाद 26 जुलाई से मानसून एक्सप्रेस तेजी पकड़ेगी और एक बार फिर दिल्ली में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 

दो दिन की बारिश में ही दिल्ली में पूरे माह की बारिश का कोटा पूरा हो गया है। जुलाई में दिल्ली में औसतन 210 मिमी बारिश होती हो जबकि अब तक कुल 315 मिमी बारिश हो गई है।

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में धूप तेज रहने की वजह से गर्मी का अहसास बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दो दिनों तक कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। 

संतोषजनक श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा शुक्रवार को संतोषजनक श्रेणी में रही। सबसे साफ हवा ग्रेटर नोएडी की 52 एक्यूआई के साथ रही। अगले 24 घंटों में भी दिल्ली-एनसीआर की हवा में बदलाव की संभावना नहीं है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 68 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 66, गाजियाबाद का 65, गुरुग्राम का 68 और नोएडा का 64 एक्यूआई रहा। 
विज्ञापन

सफर इंडिया के मुताबिक, मिक्सिंग हाइट औसत और हवा की रफ्तार अधिक है। साथ ही पराली के धुएं का असर कम होने के साथ बारिश से प्रदूषित तत्व हवा में मौजूद नहीं हैं। इस वजह से दिल्ली की हवा अन्य दिनों के मुकाबले साफ दर्ज की जा रही है।

 अगले दो दिन बाद बारिश की संभावना को देखते हुए हवा के संतोषजनक श्रेणी से साफ श्रेणी में पहुंचने की भी संभावना है। पिछले 24 घंटों में हवी में पीएम 10 का स्तर 54 व पीएम 2.5 का स्तर 27 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। पीएम 10 का स्तर 100 से कम व पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें