फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी से आठवीं तक के छात्र अगली कक्षा में होंगे अपग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र अगली कक्षाओं में अपग्रेड होंगे। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार, जो छात्र लंबे समय तक अनुपस्थित होगा, उसे अपग्रेड नहीं किया जाएगा। यह प्रावधान नर्सरी, पहली और दूसरी कक्षा पर लागू होगा, जबकि तीसरी से आठवीं तक के वे ही छात्र अगली कक्षा में भेजे जाएंगे, जिनके रिजल्ट के आगे उत्तीर्ण लिखा होगा। मालूम हो कि सरकारी स्कूलों में तीसरी से आठवीं तक के बच्चों का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

दिशा निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे छात्र जो लंबे समय से अनुपस्थित हैं, या जिनके परिणाम रोके गए हैं उन्हें अपग्रेड नहीं करना है। दरअसल कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद हैं और प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के बाद से काफी छात्र अब तक स्कूलों के संपर्क में नहीं हैं। ये छात्र ही लंबे समय से अनुपस्थित हैं, यदि यह छात्र अपग्रेड होना चाहते है तो इन्हें अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। छात्रों को अपग्रेड करने की व्यवस्था हर साल होती है। स्कूल प्रिंसिपल को कहा गया है कि वे इन दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें। अपग्रेडशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जल्द ही शिक्षा निदेशालय की और से एक लिंक जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें