फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसडी खुलने के आसार नहीं, चलेगी ऑनलाइन वर्कशॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोरोना महामारी की वजह से करीब सभी कार्य संस्कृति से जुड़े लोगों का नुकसान हुआ है। इस दौरान स्टेज से जुड़े परफॉर्मिंग आर्टिस्ट का नुकसान सर्वाधिक हुआ है। सालभर से भी ज्यादा समय से ये आर्टिस्ट अपनी कला, अभिनय मंच और रोजी-रोटी से दूर होकर घर पर बैठे हैं, लेकिन अब जबकि कोविड-19 का प्रकोप फिर से बढ़ गया है, ऐसे में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के खुलने के आसार अभी कम नजर आते हैं। फिलहाल एनएसडी प्रशासन ने जल्द ही ऑनलाइन वर्कशॉप शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एनएसडी ‘संस्कार रंग टोली’ नाम से ऑनलाइन वर्कशॉप शुरू कर रहा है। इसका मकसद खासतौर पर बच्चों को अभिनय कला की बारीकियां सिखाना है। इस वर्कशॉप में खासतौर पर 8 से 16 साल तक के बच्चों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। अभिनय सीखना चाह रहे युवा पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर एनएसडी की आधिकारिक वेबसाइट www.nsd.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 21 अप्रैल से 9 मई के बीच कुल 100 छात्रों को अभिनय की शिक्षा दी जाएगी। छात्रों के चार ग्रुप होंगे और सुबह से शाम अलग-अलग टाइमिंग में वर्कशॉप कराई जाएगी।
कोरोना के कारण अधर में लटका युवाओं का भविष्य
एनएसडी के साथ जुड़कर काम कर रहे नाट्य कलाकार, पार्ट टाइम शिक्षक और अभिनय जगत में भविष्य तलाश रहे युवाओं का भविष्य कोरोना के कारण अधर में लटक गया है। पिछले साल मार्च से एनएसडी बंद है। पिछले साल 1-21 फरवरी को एनएसडी ने भारत रंग महोत्सव आयोजित किया था। इसके करीब 20 दिन बाद दिल्ली में कोरोना का प्रकोप बढ़ने लगा और बाकी संस्थानों की तरह एनएसडी भी बंद हो गया था। तब से अभी तक एनएसडी कैंपस में कोई खास गतिविधि नहीं की गई है। हालांकि एनएसडी की ओर से अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और एजूकेशन सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में कई प्रकार की तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन कोरोना वायरस की नई लहर में अभी नई गतिविधियों के शुरू होने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में चली थी ऑनलाइन वर्कशॉप
पिछले साल लॉकडाउन में एनएसडी ने इसी प्रकार युवाओं और अभिनय सीखना चाह रहे दूसरे लोगों के लिए महीनों तक ऑनलाइन वर्कशॉप आयोजित की था। अब फिर से ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें