फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, सिपाही घायल, दो गिरफ्तार

Tue, 12 Jul 2022 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मॉडल टाउन में पकड़े गए एक बदमाश के साथी की तलाश में रविवार रात शालीमार बाग पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में एक सिपाही नितिन घायल हो गया। हंगामे का फायदा उठा पकड़ा गया बदमाश पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस ने पथराव करने वालों पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों मोहित और मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों के साथ-साथ फरार बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


रविवार को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को पकड़ा था। पूछताछ में उसने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कही। रविवार रात 12 बजे पुलिस टीम बदमाश को लेकर उसके साथी को पकड़ने के लिए शालीमार बाग गई। फोर्टिस अस्पताल के पीछे रेलवे लाइन के पास स्थित बस्ती में पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिसकर्मियों को देखते ही बस्ती के लोग जमा हो गए और हंगामा करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। 

छापा मारने गए पांच पुलिसकर्मी खुद को बचाते हुए भागने लगे। पत्थर लगने से एक सिपाही नितिन घायल हो गया। मौका पाकर बदमाश भी हिरासत से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद शालीमार बाग पुलिस मौके पर पहुंची। देखा कि 30 लोग पुलिसकर्मियों का पीछा  कर पथराव कर रहे हैं। शालीमार बाग पुलिस ने मोहित व मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें