फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: एसटीएफ और मथुरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पांच लुटेरे को किया गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ के मोबाइल बरामद

Thu, 04 Nov 2021 07:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मामले में अभी तक 2 करोड़ के मोबाइल बरामद करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बदमाशों ने नोएडा से बेंगलुरु जाते समय लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पांच लुटेरे गिरफ्तार। - फोटो : ट्विटर एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नोएडा और मथुरा पुलिस को दिवाली के दिन बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त ऑपरेशन में एसटीएफ और मथुरा पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक करोड़ 60 लाख रुपये के 1589 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 

विज्ञापन




इस मामले में अभी तक 2 करोड़ के मोबाइल बरामद करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बदमाशों ने नोएडा से बेंगलुरु जाते समय लूट को अंजाम दिया था। अब तक यात्रियों को दिखाकर करोड़ों रुपये के फोन लूटने, कंटेनर वाहनों में सवार होने और लूटपाट करने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अक्तूबर को हुई वारदात
पांच अक्तूबर की ही रात करीब 10 बजे बबीना (झांसी) टोल क्रॉस करने के बाद बदमाशों ने चालक मुनीष के सिर पर चादर डाल दी थी और तमंचे की बट से प्रहार कर उसको घायल करने के बाद बंधक बना लिया था। इन लोगों ने ट्रक चालक मुनीष को मध्य प्रदेश के मानपुर थाना क्षेत्र के गांव सोमरसा जिला श्योपुर में फेंका और ट्रक लेकर भाग गए थे। उन्होंने बताया कि कैंटर में रियलमी और ओप्पो कंपनी के 8990 मोबाइल फोन थे। जिनकी कीमत सात करोड़ रुपये के करीब है। यह बदमाश खाली कैंटर सोमरसा क्षेत्र में ही छोड़कर भाग गए। कैंटर अभी मानपुर पुलिस के कब्जे में है। इस घटना की शुरुआत फरह थाने से होने के कारण मानपुर में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। सचिन की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि वारदात के खुलासे को पुलिस टीमें लगा दी गई थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें