फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभेद्य सुरक्षा-चौकस दिल्ली : सीमाएं सील, जांच अभियान सघन, हिफाजत में लगे 30 हजार जवान

Sun, 15 Aug 2021 05:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में 30 हजार से अधिक जवान तैनात हैं। रविवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान आकाश में नजर रखने के लिए सेना के हैलीकाप्टरों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सतर्क जवान..... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए दिल्ली पुलिस व बाकी सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं। कल से ही राजधानी की सीमाओं को सील कर दिया गया। जमीन से लेकर आसमान तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल व सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अन्य वर्षों की तुलना में इस बार राजधानी की सुरक्षा को अभेद किया गया है। दिल्ली की सीमाओं पर चेकिंग बढ़ाई गई है और नाकों पर भी अभियान को सघन किया गया है। रात-भर सघन चेकिंग का दौर चला है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरी दिल्ली में 30 हजार से अधिक जवान तैनात हैं। रविवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान आकाश पर नजर रखने के लिए सेना के हैलीकाप्टरों को भी तैनात किया गया है। लालकिले के मुख्य द्वार पर पहली बार लोहे के कंटेनरों को लगाया गया है। दिल्ली पुलिस लालकिला समेत उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चूंकि स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे इसलिए लालकिले की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा एसपीजी ने संभाल लिया है। सूत्रों का कहना है कि खुफिया अलर्ट के बाद इस बार सुरक्षा एजेंसियां ज्यादा चौकन्ना हैं। एसपीजी के अलावा एनएसजी व अर्द्धसैनिक बलों के कमांडो को भी सुरक्षा में लगाया गया है। लालकिले के आसपास चेहरा पहचानने वाले सॉफ्टेवयर से लैस कैमरों को लगाया गया है। हेलीकाप्टर के अलावा एंटी ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम को भी पहली बार लालकिले पर लगाया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि लालकिले के आसपास करीब 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा आसपास की ऊंची इमारतों पर कमांडो को तैनात किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लालकिला जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया जाएगा। वहां पर पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल पिकेट लगाकर जांच करेंगे। लालकिले के आसपास खोजी कुत्तों को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें