फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन रफ्तार: दिल्ली-बठिंडा के बीच धीमी नहीं होगी रेलगाड़ियों की स्पीड, दो ट्रेन आगे-पीछे समान रूप से चलेंगी

Tue, 27 Jul 2021 06:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर रेलवे ने दिल्ली-बठिंडा सेक्शन पर असौधा-सांपला स्टेशनों के बीच इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नलिंग द्वारा रेलगाड़ियां संचालित करना शुरू किया है। इससे इस रूट पर ट्रेनों की गतिशीलता बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नलिंग द्वारा रेलगाड़ियां संचालित शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-बठिंडा के बीच रेलगाड़ियों की रफ्तार धीमी नहीं होगी। मिशन रफ्तार के तहत रेलवे इस पूरे सेक्शन को इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम से लैस कर रहा है। इस सिग्नलिंग सिस्टम से इस रूट पर चलने वाली ट्रेन को पहले से आगे चल रही ट्रेन की वजह से रोका नहीं जाएगा। दोनों ट्रेन साथ-साथ चलती रहेंगी और रूट भी क्लियर मिलता रहेगा। 
विज्ञापन


उत्तर रेलवे ने दिल्ली-बठिंडा सेक्शन पर असौधा-सांपला स्टेशनों के बीच इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नलिंग द्वारा रेलगाड़ियां संचालित करना शुरू किया है। इससे इस रूट पर ट्रेनों की गतिशीलता बढ़ जाएगी। 

असौधा और सांपला स्टेशनों के बीच सेक्शन में एक के पीछे एक निकटता से आ रही रेलगाड़ियों को रोककर चलाने की बाधा इंटरमीडिएट ब्लॉक सेक्शन हो जाने से दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन


यानी ब्लॉक सेक्शन में दो रेलगाड़ियों का आगमन सुगमतापूर्वक हो सकेगा। इससे कोचिंग रेलगाड़ियों की समय पालनबद्धता और बेहतर होगी। खासकर सुबह व शाम के व्यस्त समय के दौरान भी ट्रेनों की चाल नहीं थमेगी। 
विज्ञापन

दिल्ली-बठिंडा रेल सेक्शन पर सिगनलिंग सिस्टम को और बेहतर कर दिया गया है। 9.87 किलोमीटर लंबे इस ब्लॉक सेक्शन को दो हिस्सों में बांटा गया है। अब इस सेक्शन में एक साथ दो ट्रेन चल सकेंगीं। पीछे चलने वाली ट्रेन को यह इंतजार नहीं करना होगा कि आगे चल रही ट्रेन अन्य स्टेशन से आगे बढ़े तो फिर पिछली ट्रेन को हरी झंडी मिले। इससे रेलगाड़ियों की गतिशीलता में भी सुधार होगा।
आशुतोष गंगल, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे 

इस सेक्शन पर रेलगाड़ियों का सफलतापूर्वक संचालन शुरू किया गया है। असौधा-सांपला रेल सेक्शन में यूनिवर्सल एक्सल काउंटर वाले उपकरण लगाए गए हैं। डेटा लॉगर उपलब्ध कराया गया है और इसे टेस्ट रूम के साथ जोड़ दिया गया है। विद्युत की आपूर्ति करने के लिए ऑटो चेंज ओवर वाली विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। ताकि ट्रेनों की आवाजाही में किसी तरह का अवरोध नहीं हो सके।-दीपक कुमार, मुख्यजनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें