फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: शादी समारोह में छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी, कमरे में खून से लथपथ मिली बच्ची, हालत नाजुक

Wed, 22 Dec 2021 08:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। सामुदायिक भवन के सुनसान कमरे वारदात को अंजाम दिया गया। कमरे में खून से लथपथ मिली बच्ची को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में माता-पिता के साथ शादी समारोह में आई छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी में ही मौजूद एक शख्स मासूम को किताब-कॉपी देने के बहाने सामुदायिक भवन के एक सुनसान कमरे में ले गया। वहां उसके साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


बच्ची को न पाकर परिजन उसे तलाश करने लगे। इस बीच मासूम कमरे में खून से लथपथ मिली। फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी पूसा रोड निवासी नरेश कुमार (28) की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, मासूम परिवार के साथ रणजीत नगर इलाके में रहती है। रविवार को बच्ची का परिवार इलाके के एक सामुदायिक भवन में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। इस दौरान परिवार खाना-खाने में व्यस्त रहे, बच्ची वहां खेलने लगी। शादी समारोह में ही शामिल नरेश की नजर बच्ची पर पड़ी।
विज्ञापन


वह बच्ची को बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गया, वहां आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। इधर परिजनों ने जब बच्ची को वहां नहीं पाया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। काफी देर बाद बच्ची सामुदायिक भवन के एक कमरे में खून से लथपथ बदहवास मिली। फौरन मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म का पता चला।
विज्ञापन

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शादी समारोह में करीब 200 लोग शामिल हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जांच की तो एक कैमरे में आरोपी बच्ची को ले जाते हुए दिखा। 

जिसके बाद आरोपी की पहचान कर सोमवार को उसे दबोच लिया गया। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात के समय आरोपी नशे की हालत में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें