15 अक्तूबर को एक दलित मजदूर लखबीर सिंह का शव सिंघु बॉर्डर पर एक बैरीकेड पर लटका मिला था, जहां कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारी तंबुओं में रुके हुए हैं। शव का हाथ कटा हुआ था और शरीर पर धारदार हथियार द्वारा किए गए कई घाव थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो क्लिप में कुछ निहंग उस घायल व्यक्ति के चारों तरफ खड़े नजर आ रहे थे और इस दौरान आदमी का कटा हुआ बायां हाथ उसके आगे पड़ा हुआ था। निहंगों को उस आदमी पर सिखों की पवित्र किताब का अपमान करने का आरोप लगाते सुना जा रहा था।
एसकेएम ने कहा कि पंजाब के 32 किसान संगठनों ने कल सिंघु बॉर्डर पर बैठक की थी। घटना की फैक्ट-फाइंडिंग रिपोर्ट सौंपने के लिए पांच सदस्यीय समिति भी गठित की गई है।