कोरोना से संक्रमित केस कम होने के साथ-साथ ऐसा लग रहा है कि लोग कोविड दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर रविवार को सिर्फ 742 लोगों को चालान किया। सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर 159 लोगों का चालान किया गया।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में लोगों से अपील की है कि वह कोविड दिशानिर्देशों का पालन करें। घर से बाहर निकलते ही मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन करें। बिना वजह लोग घरों से बाहर न निकलें। दिल्ली पुलिस ने 28 मार्च को मास्क नहीं पहनने वाले 730 और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाल नौ लोगों का चालान किया गया।
29 मार्च को मास्क नहीं पहनने वाले 920 ओर सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 19 लोगों का चालान किया गया। दिली पुलिस ने अप्रैल, 19 से लेकर छह जून तक कुल 122911 लोगों को चालान किया। 103387 लोगों को मास्क नहीं पहनने पर, 17805 लोगों को सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर, 1526 लोगों को एक जगह पर एकत्रित होने पर, 72 लोगों का थूकने पर और 121 लोगों को सार्वजनिक जगह पर शराब व पान का सेवन करने पर चालान किया गया।