फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shradha Murder Case: साकेत कोर्ट में श्रद्धा वालकर हत्याकांड का ट्रायल शुरू, 35 टुकड़ों की सजा का इंतजार?

Thu, 01 Jun 2023 02:13 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साकेत कोर्ट में श्रद्धा वालकर हत्याकांड का ट्रायल शुरू हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने आफताब के माता पिता के शामिल होने की मांग की।
विज्ञापन
श्रद्धा वालकर हत्याकांड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट में श्रद्धा वालकर हत्याकांड का ट्रायल शुरू हो गया है। श्रद्धा वालकर की दिल्ली के एक फ्लैट में आफताब पूनावाला ने 35 टुकड़े कर हत्या कर दी थी। आरोपी आफताब के खिलाफ साकेत कोर्ट में कानून कार्यवाही शुरू हो चुकी है। श्रद्धा की हत्या 18 मई 2022 को उसके लिव इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने कर दी थी। 

विज्ञापन

आफताब अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा की हत्या के मामले में आरोपी है। जिसने उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे। आफताब पर आरोप है कि उसने बॉडी के पार्ट्स को फ्रिज में रखा था और धीरे धीरे कर उन टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा। श्रद्धा वालकर ने आफताब के खिलाफ एक शिकायत भी दर्ज कराई थी कि वह उसके टुकड़े टुकड़े कर देगा। नवंबर 2020 में आफताब के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी। ये शिकायत महाराष्ट्र के पालघर पुलिस स्टेशन में की गई थी। 

विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि वसई में श्रद्धा के एक पड़ोसी ने लेटर साझा किया था। जिसके साथ वह पुलिस स्टेशन गई थी। इससे पहले अप्रैल में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने एक चैनल और अन्य चैनलों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दायर याचिका के जवाब में एक आदेश जारी किया था। याचिका में इन चैनलों को श्रद्धा हत्याकांड में डिजिटल साक्ष्य सहित चार्जशीट की सामग्री साझा करने से रोकने की मांग की गई थी। वहीं बीती 10 अप्रैल को श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने आफताब के माता पिता के शामिल होने की मांग की थी। दावा किया था कि उन्होंने जानबूझकर इस बात को छुपाया और जांच से दूर रखा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें