फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना विवाद निपटाने के दौरान चली गोली, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नंदनगरी इलाके में रविवार रात पुराना विवाद निपटाने के दौरान हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट और गोली चल गई। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि पिटाई से एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगी। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने इलाके के एक घोषित बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान शिवरत्न और रवि के रूप में हुई है। दोनों का इलाके में रहने वाले घोषित बदमाश अश्वनी से कोई पुराना विवाद चल रहा था। रविवार रात दोनों पक्ष उस विवाद को खत्म करने के लिए इलाके में जमा हुए थे। विवाद सुलझाने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई और किसी ने गोली चला दी। गोली शिवरत्न को लगी, जबकि रवि पिटाई की वजह से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें