फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: शकूर बस्ती रेलवे यार्ड धूल प्रदूषण का प्रमुख स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी बाग में प्रदूषण की वजह तलाशने निकले अधिकारी
विज्ञापन

हॉटस्पॉट से 1100 मीटर दूर धूल और सीमेंट हैंडलिंग पर नोडल सचिव नाराज

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाबी बाग में प्रदूषण की वजह तलाशने निकले अधिकारियों को हॉटस्पॉट से करीब 1100 मीटर दूर शकूर बस्ती रेलवे साइडिंग यार्ड में धूल प्रदूषण का संभावित बड़ा स्रोत मिला है। यार्ड में भारी मात्रा में धूल जमा होने और उसके आसपास फैलने के साथ ट्रकों की पार्किंग व सीमेंट की हैंडलिंग की गतिविधियां सामने आईं। इस पर पंजाबी बाग प्रदूषण हॉटस्पॉट के नोडल सचिव और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के सीईओ रूपेश कुमार ठाकुर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उत्तर रेलवे के साथ समन्वय कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को नियमानुसार चालान जारी करने और जरूरत पड़ने पर परिसर सील करने की प्रक्रिया शुरू करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

सीईओ ने बुधवार को पंजाबी बाग प्रदूषण हॉटस्पॉट और उसके तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों और धूल नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की गई। शकूर बस्ती रेलवे साइडिंग यार्ड को क्षेत्र में धूल प्रदूषण के संभावित प्रमुख स्रोत के रूप में चिह्नित किया गया है। अब संबंधित एजेंसियों को रेलवे के साथ समन्वय कर वहां की समस्याओं पर कार्रवाई करनी होगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंजाबी बाग हॉटस्पॉट मॉनिटरिंग स्टेशन का दौरा कर वायु गुणवत्ता मापने की व्यवस्था की जानकारी ली। एमसीडी के पश्चिमी क्षेत्र के मेंटेनेंस-I डिवीजन में निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट स्थल और धूल नियंत्रण के लिए लगाए गए स्प्रिंकलर सिस्टम की स्थिति भी देखी गई। पंजाबी बाग दशहरा मैदान में खुले धूलयुक्त क्षेत्र को गीला रखने के लिए तैनात दो ट्रैक्टरों के बारे में भी जानकारी दी गई। टीम ने पंजाबी बाग शवदाह गृह का भी निरीक्षण किया। यहां सीएनजी और इलेक्ट्रिक शवदाह सुविधाओं के जरिए लकड़ी रहित अंतिम संस्कार को बढ़ावा देने तथा इन सुविधाओं को निःशुल्क उपलब्ध कराने के प्रयासों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें