फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा: धर्म छिपाकर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर रखी ये शर्त, असलियत सामने आने पर पीड़िता हैरान

Mon, 01 Nov 2021 08:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में धर्म बदलकर शादी का झांसा देकर अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के शादी का दवाब बनाने पर युवक ने धर्म बदलने की शर्त रख दी। पीड़िता ने युवक के खिलाफ बुध विहार थाने में मामला दर्ज करवाया है।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बुध विहार में शादी का झांसा देकर एक दलित युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती के शादी का दवाब बनाने पर आरोपी ने धर्म बदलने की शर्त रखी। उसके बाद पीड़िता ने बुध विहार थाने में आरोपी पर धर्म बदलकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की शिकायत की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को बिहार रवाना कर दिया गया है। 19 वर्षीय युवती मूलत: बिहार के मधुबनी की रहने वाली है और अनुसूचित जाति से है। परिवार के साथ बुध विहार इलाके में रहती है। 

दो दिन पहले युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन माह पहले उसकी एक युवक से जान पहचान हुई। उसने अपना नाम राज बताया। वह बवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बातचीत होने पर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। छह जुलाई राज ने उसे एक जगह पर मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


विरोध करने पर उसने शादी करने की बात कही। उसके बाद वह कई बार मिला और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने राज पर शादी का दवाब बनाया। युवक ने शादी के लिए युवती पर धर्म बदलने की शर्त रख दी। युवक ने बताया कि उसका असली नाम मकबूल है। वह मधुबनी बिहार का रहने वाला है। 
विज्ञापन

युवक की असलियत जानने के बाद युवती डिप्रेशन में चली गई। बाद में उसने थाने में युवक के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मधुबनी में दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें