फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पीएम मोदी से मिलना चाहता है अनोखी आवाज और अलग अंदाज में एंकरिंग करने वाला सात वर्षीय वेदांत, हुनरों का है भंडार

Wed, 11 Aug 2021 08:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेदांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा फैन है। उसने कहा कि पीएम मोदी बच्चों से बहुत प्यार करते हैं, इसलिए वह पीएम को पसंद करते हैं। वह प्रधानमंत्री से मिलना चाहता है। वह पीएम मोदी के सामने उनकी उपलब्धियों पर आधारित एंकरिंग को प्रस्तुत करना चाहता है। 
विज्ञापन
इन हस्तियों से मिल चुका है वेदांत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सोशल मीडिया पर छाने वाले सात वर्षीय वेदांत के अंदर हुनरों का खजाना है। अपनी अनोखी आवाज और अलग अंदाज में एंकरिंग करता है। उसकी एंकरिंग ने कई सांसदों और मंत्रियों को अपना मुरीद बनाया है। वह जल्द पीएम मोदी से मिलना चाहता है।  

विज्ञापन


कुछ दिन पहले वेदांत ने ईस्ट त्रिपुरा से सांसद रेबती त्रिपुरा के लिए एक प्रोफाइल वीडियो बनाया था, जो काफी वायरल हो गया। सांसद ने वेदांत को बुलाकर सम्मानित किया और शाबाशी दी। 

वेदांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा फैन है। उसने कहा कि पीएम मोदी बच्चों से बहुत प्यार करते हैं, इसलिए वह पीएम को पसंद करते हैं। वह प्रधानमंत्री से मिलना चाहता है। वह पीएम मोदी के सामने उनकी उपलब्धियों पर आधारित एंकरिंग को प्रस्तुत करना चाहता है। 
विज्ञापन


बता दें कि वेदांत ने इससे पहले केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, सांसद व गायक मनोज तिवारी, मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समेत कई जाने-माने हस्तियों के लिए वीडियोज बना चुका है। उसे कई बार सम्मानित किया जा चुका है।  

कौन है वेदांत 
वेदांत दिल्ली के एमआरवी विवेकानंद मॉडल (द्वारका) में कक्षा-2 का छात्र है। वेदांत को एंकरिंग के अलावा पेंटिंग, एक्टिंग, डासिंग और गायकी में बेहद रुचि है। उसके पिता कुमार सुशांत भारत सरकार में मीडिया सलाहकार रह चुके हैं तथा मां ऋतु ठाकुर शास्त्रीय संगीत से पीएचडी कर रही हैं तथा अपने संगीत केंद्र खोलकर बच्चों को शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें