फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग की तैयारी: छह महीने में दिल्ली में बनेंगे सात अस्थायी अस्पताल, मंजूरी मिली

Tue, 10 Aug 2021 09:36 PM IST
Vikas Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि अगले 6 माह के भीतर इन अस्पतालों को सकारात्मक रूप से पूरा कर लिया जाएगा, इसके लिए सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर काम करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले छ: महीने के अंदर दिल्ली में सात अस्थायी अस्पताल बनाये जाएंगे। इन अस्पतालों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए बनाया जा रहा है। इन अस्पतालों के तैयार होने के बाद दिल्ली में 7000 आईसीयू बेड्स बढ़ जाएंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार से मंजूरी मिल चुकी है और इनके लिए फंड का आवंटन भी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक़ ये अस्पताल दिल्ली के सरिता विहार, शालीमार बाग, सुल्तानपुरी, किराड़ी, रघुबीर नगर, जीटीबी अस्पताल और चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में बनाये जाएंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि अगले 6 माह के भीतर इन अस्पतालों को सकारात्मक रूप से पूरा कर लिया जाएगा, इसके लिए सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर काम करेंगे। ये अस्पताल अस्थायी प्रकृति के हैं, लेकिन इनका निर्माण दीर्घकालिक दृष्टिकोण से किया जा रहा है क्योंकि कोविड-19 हमारे बीच अभी काफी समय तक रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें