फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया को वेदव्यास सम्मान से किया सम्मानित

Tue, 08 Mar 2022 04:54 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कार्यक्रम के आरंभ में इंडिया नेटबुक्स परिवार के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. संजीव कुमार ने प्रकाशन संस्थान एवं अन्य अनुषंगी संस्थानों की गतिविधियों का विस्तार से परिचय दिया।
विज्ञापन
साहित्यकार ममता कालिया व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी भवन के सभागार में इंडिया नेटबुक्स और बीपी फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक साहित्य सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया को उनके समग्र साहित्य के लिए 'वेदव्यास सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा, समाज सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में सक्त्रिस्य कुल 28 लोगों को पुरस्कार प्रदान किया गया, जिनमें श्री फारुख आफरीदी, दिलीप तेतरबे, डॉ. शशि सहगल, मीनाक्षी गोयल, नीरज दइया, रजनी छाबड़ा,सुशांत सुप्रिय, विनोद शाही आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन


इस अवसर पर ममता कालिया ने कहा कि हमें यदि अच्छा और निर्भय समाज बनाना है, तो साहित्यकारों को भी अपनी दृष्टि चौड़ी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी में बहुत अच्छा लिखा जा रहा है, लेकिन उसका सही अनुवाद विश्व के अन्य देशों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसीलिए हमारे लेखन से विश्व परिचित नहीं है। हमें स्तरीय अनुवाद पर भी जोर देना चाहिए, ताकि बड़े पैमाने पर हिंदी साहित्य की पहुंच बने।

कार्यक्रम के आरंभ में इंडिया नेटबुक्स परिवार के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. संजीव कुमार ने प्रकाशन संस्थान एवं अन्य अनुषंगी संस्थानों की गतिविधियों का विस्तार से परिचय दिया। उन्होंने कहा कि अब इंडिया नेटबुक्स ग्लोबली उपलब्ध है और प्रवासी भारतीयों के साहित्य का भी प्रकाशन कर रही है। कार्यक्रम का समापन इंडिया नेटबुक्स की सीईओ डॉ. मनोरमा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें