फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू पर भड़के गंभीर: पूर्व क्रिकेटर बोले- अपने बेटा-बेटी को बॉर्डर पर भेजो फिर आतंकी देश के प्रमुख को बड़ा भाई बोलो

Sat, 20 Nov 2021 11:04 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गंभीर ने कहा कि भारत 70 साल से पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है और सिद्धू की ओर से एक 'आतंकवादी देश' के प्रधानमंत्री को अपना बड़ा भाई कहना शर्मनाक है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर-नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान गए पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर विवादों में है। सिद्धू ने पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई बताया। उन्होंने कहा कि इमरान ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। सिद्धू का यह बयान जैसे ही भारतीय जनता पार्टी तक पहुंचा, इस पर सियासत शुरू हो गई। 

विज्ञापन




पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने इसको लेकर तीखी टिप्पणी की है। गौतम गंभीर ने लिखा कि अपने बेटा या बेटी को बॉर्डर पर भेजो और तब किसी आतंकी देश के प्रमुख को बड़ा भाई बोलो। गंभीर ने कहा कि भारत 70 साल से पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है और सिद्धू की ओर से एक 'आतंकवादी देश' के प्रधानमंत्री को अपना बड़ा भाई कहना शर्मनाक है।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद गंभीर ने आगे कहा कि क्या सिद्धू को याद है पिछले एक महीने में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कश्मीर में हमारे 40 से अधिक नागरिकों और जवानों को मार डाला? इससे पहले 2018 में पड़ोसी देश की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बाजवा को गले लगाकर विवाद खड़ा किया था।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सिद्धू ने एक बार फिर अपना पाकिस्तान प्रेम दिखाया है। वे हमेशा पाकिस्तान का गुणगान करते रहते हैं। पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें