फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक: आज से करें ऐतिहासिक स्थलों का दीदार, कोरोना नियमों का पालन अनिवार्य, एएसआई ने की ये अपील

Wed, 16 Jun 2021 08:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुराना किला के कर्मचारियों ने बताया कि परिसर को सैनिटाइज किया गया है। पहले की तरह लोग किला परिसर पहुंचकर भारतीय संग्रहालय और पेटीएम के सहयोग से लगाए गए क्यूआर कोड से भी ई-टीकट बुक सकेंगे। किला परिसर में लोगों को अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
विज्ञापन
लाल किला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक लोग आज से एक बार फिर ऐताहासिक स्थलों का दीदार कर पाएंगे। बुधवार से लाल किला, कुतुब मीनार, पुराना किला समेत राजधानी दिल्ली में स्थित एएसआई द्वारा संरक्षित संग्रहालय आम नागरिकों के लिए खुल रहे हैं।
विज्ञापन


पुराना किला के कर्मचारियों ने बताया कि परिसर को सैनिटाइज किया गया है। पहले की तरह लोग किला परिसर पहुंचकर भारतीय संग्रहालय और पेटीएम के सहयोग से लगाए गए क्यूआर कोड से भी ई-टीकट बुक सकेंगे। किला परिसर में लोगों को अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। 

खुलने के बाद भी दिन में कई बार परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। मंगलवार को कुतुब मीनार परिसर में भी साफ सफाई की गई। यहां भी टिकट विंडो से टिकट नहीं मिलेगा। लोगों को ईएसआई की वेबसाइट से ऑनलाइन या कुतुब मीनार परिसर में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके टिकट लेना होगा। 
विज्ञापन


लालकिला प्रशासन ने मंगलवार को देर शाम तक यह साफ नहीं किया था कि किले को आम नागरिकों के दीदार के लिए खोला जाएगा या नहीं। ध्यान रहे कि पिछली बार लॉकडाउन के बाद जब दिल्ली के सभी ऐतिहासिक स्थल खोल दिए गए थे, तब भी लाल किला परिसर आम नागरिकों के लिए बंद था। कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई और लंबे समय से लाल किला परिसर बंद पड़ा है।
विज्ञापन

हुमायूं का मकबरा, अब्दुल रहीम खान-एखाना का मकबरा व दूसरे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों को लोगों के दीदार के लिए बुधवार से खोला जा रहा है। एएसआई के निदेशक एन. के. पाठक ने बताया है कि लोगों के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों के सहयोग की जरूरत है। एएसआई के देशभां में 3693 संमारक और 50 संग्रहालय हैं। सोमवार को सब को खोलने का आदेश दिया गया है। लेकिन परिस्थितियों के मुताबिक इन्हें खोलने का अंतिम निर्णय जिला प्रशासन के पास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें