फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य की सुरक्षा के लिए जल बचाना जरूरी : गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जलबोर्ड ने जल बचाओ, जीवन बचाओ थीम पर आयोजित किया जागरुकता सम्मेलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली जलबोर्ड ने यमुना की स्वच्छता, जल संरक्षण और स्थायी जल प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कई प्रयास शुरू किए हैं। जलबोर्ड ने शुक्रवार को यमुना एक्शन प्लान-तीन के तहत जल बचाओ, जीवन बचाओ थीम के साथ जागरुकता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

इस मौके पर रामनिवास गोयल ने पानी बचाने और यमुना को साफ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पानी की स्थिति खराब हो गई है और अब समय आ गया है कि हर व्यक्ति जिम्मेदारी से काम करे और पानी बचाए। दरअसल संयुक्त राष्ट्र संघ का मानना है कि 2030 तक हर किसी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना चाहिए। नीति आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भारत के गांवों के 17 करोड़ घरों में से केवल 2.8 करोड़ घरों तक ही नल का शुद्ध पानी पहुंच पाता है। शहरों की स्थिति तो और भी खराब है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कुछ इलाकों में 10 फीट की गहराई पर भी पानी था। अब तालाबों और झीलों जैसे प्राकृतिक जल निकायों के विलुप्त होने के कारण कई स्थानों पर भूजल 250 फीट तक नीचे चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें