संविदा स्टाफ नर्स को हटाने के विरोध में साथी संविदा स्टाफ नर्सों ने अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गईं। आरोप है कि स्थायी नर्सिंग स्टाफ प्रबंधन पर दबाव बनाना चाहता है।
नोएडा सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में संविदा और स्थायी स्टाफ नर्सों की लड़ाई सड़क पर आ गई है। संविदा स्टाफ नर्स को हटाने के विरोध में साथी संविदा स्टाफ नर्सों ने अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गईं। दूर-दराज से अस्पताल में दिखाने आए लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि स्थायी नर्सिंग स्टाफ प्रबंधन पर दबाव बनाना चाहता है। संविदा स्टाफ नर्स को ड्यूटी से हटा दिया गया है, लेकिन संविदा स्टाफ नर्स पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला स्टाफ नर्स ने सेक्टर-20 कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। जिसमें संविदा स्टाफ नर्स द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की बात कही है। इसके विरोध में संविदा स्टाफ नर्स एकजुट हुए हैं।