फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील पहलवान संग सेल्फी लेने का मामला: पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच पूरी, आला अधिकारियों को सौंपी गई रिपोर्ट

Wed, 30 Jun 2021 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जांच रिपोर्ट पर कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं और इसे महकमे का आंतरिक मामला बता रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों कहना है कि अभी मामले की प्राथमिक जांच की गई है। 
 
विज्ञापन
सुशील पहलवान के साथ सेल्फी लेने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशील पहलवान के साथ तिहाड़ जेल परिसर में पुलिसकर्मियों के सेल्फी लेने के मामले में की जा रही जांच पूरी हो गई है। मामले की जांच कर रहे पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी ने रिपोर्ट को आला अधिकारियों को सौंप दिया है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अंतिम फैसला आला अधिकारियों को ही करना है। 
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट पर कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं और इसे महकमे का आंतरिक मामला बता रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों कहना है कि अभी मामले की प्राथमिक जांच की गई है। 

अभी इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी निर्णय लेंगे। सेल्फी लेने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कारण बताओं नोटिस दिया जाएगा या फिर उनके खिलाफ विभागीय जांच की कार्रवाई की जाएगी, इस पर फैसला वरिष्ठ अधिकारी को करना है।   
विज्ञापन


जहां तक जांच रिपोर्ट की बात है इसमें पुलिसकर्मियों के इस रवैये को अनैतिक  और अव्यवहारिक माना गया है। साथ ही आरोपी के साथ सेल्फी लेने को पुलिसकर्मियों की गलती माना है। ऐसा करना पुलिस और आरोपियों के बीच के गठजोड़ को दर्शाता है।

जिससे समाज पर गलत प्रभाव पड़ता है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सुशील के सेलेब्रेटी स्टेटस को देखकर पुलिसकर्मी अपने को रोक नहीं पाए और उसके साथ फोटो और सेल्फी ले ली। ऐसे में इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है यह एक दो दिन में पता चल पाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें