फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर धनखड़ हत्याकांड: जेल में बंद सुशील कुमार मांग रहा टीवी, अधिकारियों को लिखा पत्र

Sun, 04 Jul 2021 12:32 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओलंपियन सुशील कुमार बीते चार मई को छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। पहले प्रोटीन युक्त भोजन के बाद अब उसने टीवी की मांग की है।
 
विज्ञापन
sushil kumar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ओलंपियन सुशील कुमार ने एक बार फिर अजीबोगरीब मांग की है। अधिकारियों ने बताया कि उसने जेल प्रबंधन को पत्र लिखकर एक टीवी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


उसने लिखा है कि अगर उसे टीवी मिल जाएगी तो वह रेसलिंग से संबंधित ताजा खबरों से अपडेट रह पाएंगे।
 

बता दें कि सुशील कुमार इससे पहले भी कई तरह की अजीबोगरीब मांगें और हरकतें कर चुका है। कुछ समय पहले उसने कहा था कि जेल के खाने से उसका पेट नहीं भर रहा है और न ही शरीर की जरूरत पूरी हो पा रही है। इसलिए उसे प्रोटिन युक्त अतिरिक्त भोजन दिया जाए। 

हालांकि अदालत ने उसकी विशेष आहार और सप्लीमेंट्स जेल के भीतर उपलब्ध करवाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। रोहिणी कोर्ट के चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सतवीर सिंह लांबा ने कहा था कि सुशील को जेल में आवश्यक खाना मुहैया कराया जा रहा है। विशेष आहार एवं सप्लीमेंट उसकी चाह है, यह कोई जरूरी नहीं है।
विज्ञापन


अदालत ने कहा था कि कानून की नजर में सब समान है, चाहे वह किसी जाति, धर्म का हो। कानून स्त्री और पुरुष में भी फर्क नहीं करता। वह यह भी नहीं देखता कि उसकी हैसियत क्या है और समाज में उसका क्या कद है। वैसे भी उसे जेल नियमावली के अनुसार जेल में सभी उचित सुविधा दी जा रही है। उसका ध्यान भी रखा जा रहा है। इस दशा में उसे विशेष आहार और सप्लीमेंट देने का निर्देश देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें