फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और संवेदना : देशभक्ति का भाव जगाएंगी दिल्ली की सड़कें, मॉडल तैयार, काम शुरू  

Sun, 15 Aug 2021 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • देशप्रेम का अहसास कराएंगी 540 किमी लंबी सड़कें
  • चिराग दिल्ली से शेख सराय के बीच तैयार की गई है 800 मीटर की मॉडल सड़क
  • सड़क किनारे लगी स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां और ऐतिहासिक धरोहरों की कलाकृतियां
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निरीक्षण के दौरान कहा, यूरोपीय मानकों के अनुसार करेंगे री-डिजाइन
विज्ञापन
चिराग दिल्ली से शेख सराय के बीच की 800 मीटर सड़क इसी मॉडल पर तैयार भी की गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

540 किलोमीटर लंबी सड़कें अब राजधानी की भव्यता और देशप्रेम का अहसास कराएंगी। यूरोपीय मानकों के अनुसार इन सड़कों को री-डिजाइन किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


चिराग दिल्ली से शेख सराय के बीच की 800 मीटर सड़क इसी मॉडल पर तैयार भी की गई है। सड़क किनारे लगी स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां और ऐतिहासिक धरोहरों की कलाकृतियां गर्व का अहसास कराती हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सड़क के मॉडल डिजाइन का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली की 1280 किलोमीटर सड़कें लोक निर्माण विभाग के पास हैं। पहले चरण में 100 फीट चौड़ी 540 किलोमीटर लंबी सड़कों का सौंदर्यीकरण इसी प्रकार से होना है। इस सड़क की खूबियों और खामियों को जानने के बाद आगे का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वह इस सड़क को देखें और उन्हें खामियां नजर आएं तो सरकार को बताएं, ताकि इसमें सुधार किया जा सके। दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन और विधायक सौरभ भारद्वाज समेत पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी भी सीएम के साथ थे।

जाग जाएगी देशभक्ति की भावना
सड़क किनारे भगत सिंह और रानी लक्ष्मी बाई के अलावा अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की दो-दो मूर्तियां लगाई गई हैं। दो फव्वारे, एफओबी पर कलाकृति, 10 सैंड स्टोन बेंच, संगमरमर की बुद्ध प्रतिमा, स्टेट ऑफ आर्ट इंफो बोर्ड, 10 इस्पात तत्व, सैंड स्टोन आर्ट का काम भी किया गया है। सड़क के एक तरफ साइकिल ट्रैक और फुटपाथ बनाया गया है। बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया है, ताकि प्रदूषण न हो।

कुछ ऐसा है सड़क का मॉडल

  • बस स्टाप पहले से मौजूद।
  • एमवी पार्किंग (चार पहिया) पहले से मौजूद।
  • एमवी पार्किंग (दो पहिया) यहां आवश्यकता नहीं।
  • साइकिल पार्किंग की इस हिस्से में आवश्यकता नहीं।
  • ऑटो रिक्शा, साइकिल रिक्शा, स्टैंड, ग्रामीण, फटफट सेवा और ई-रिक्शा स्टैंड की आवश्यकता नहीं।
  • पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के लिए बस स्टॉप के पास पार्किंग की व्यवस्था है।
  • पीने का पानी और सार्वजनिक शौचालय अभी नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में बना दिया जाएगा।
  • कियोस्क और स्ट्रीट वेंडर जोन के लिए जमीन उपलब्ध।
  • पार्कलेट्स उपलब्ध है।
  • सिक्योरिटी और पुलिस पहले से बूथ उपलब्ध।
  • कम्यूनिटी लाइब्रेरी और नोटिस बोर्ड उपलब्ध।
  • ट्री ग्रेटिंग और ट्री गार्ड के साथ पेड़ उपलब्ध।
  • प्लांटर्स, बैंच और बैठने का स्थान, बोलार्ड्स, फर्श पैटर्न उपलब्ध है।
  • कर्ब कट और टैक्सटाइल फर्श बना है।
  • पैदल यात्री सब-वे और ओवर ब्रिज का नवीनीकरण किया गया है।
  • नक्शे और साइनेज मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें