फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज : नशे में धुत युवकों ने हवलदार पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विवेक विहार इलाके में रविवार रात रोडरेज की एक घटना में नशे में धुत कार सवार दो युवकों ने दिल्ली पुलिस के हवलदार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से पीड़ित की कार के शीशे तोड़ डाले। उसने अपना परिचय भी दिया, लेकिन आरोपी गोली मारने की धमकी देने लगी। हवलदार ने किसी तरह नजदीकी पिकेट पर भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए। विवेक विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विभोर तोमर अपने परिवार के साथ रामप्रस्थ, गाजियाबाद में रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और फिलहाल पुलिस मुख्यालय में तैनाती है। रविवार रात वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स होते हुए मकुंस स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार करा लहराती हुई आई। विभोर की कार युवकों की कार से टकराते-टकराते बची। गलती मानने की बजाय दूसरी कार में सवार युवक विभोर को गालियां देने लगे। इस पर विभोर ने उन्हें कुछ नहीं कहा और वहां से निकल गए, लेकिन युवक उनकी कार का पीछा करने लगे। यह देख विभोर ने कार को तेज दौड़ा लिया। इस बीच रामप्रस्थ की लाल बत्ती पर विभोर को रुकना पड़ा। तभी वहां पहुंचे कार सवार युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने लोहे की रॉड से कार के शीशे तोड़ दिए। विभोर ने खुद को पुलिसकर्मी बताया, लेकिन वे गोली मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों के इरादे देखकर विभोर वहां से नजदीकी पिकेट की ओर भागे और पुलिसकर्मियों को पूरी जानकारी दी। पुलिस को आता देख आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें