फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रोडरेज : पिता के सामने बेटे की चाकू से हत्या, घर के बाहर युवक का कत्ल

Fri, 02 Jul 2021 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • पिता की बाइक टेंपो से टकराने के बाद हुई थी कहासुनी, पिता ने बेटों को फोन कर मौके पर बुलाया था
  • पुलिस ने हमला करने वाले छह आरोपियों को किया गिरफ्तार 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श नगर इलाके में बुधवार रात बाइक टच करने के बाद हुए रोडरेज में अर्धसैनिक बल के सेवानिवृत सिपाही के 20 वर्षीय बेटे की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई जबकि उसके पिता और भाई को घायल कर दिया। मृत युवक के पिता की बाइक एक  माल ढोने वाले टेंपो से टकरा गया था जिसके बाद कहासुनी शुरू हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्या में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो चाकू और खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आजादपुर एमसीडी कालोनी निवासी अनुराग(19), केबल पार्क निवासी साहिल(25), अन्नू कुमार(21), देवेंद्र(18), सत्यवीर शर्मा(18) और आकाश(18) के रूप में हुई है। अर्धसैनिक बल के सेवानिवृत सिपाही पिंकी चौधरी कालोनी बुराड़ी निवासी जयपाल बुधवार रात करीब 11 बजे अपनी बाइक से घर की ओर जा रहे थे। 

केबल पार्क लालबत्ती पर उनकी बाइक एक कैब से टच करने के बाद माल ढोने वाले टेंपो से टकरा गया। इस बात को लेकर जयपाल का टेंपो चालक से कहासुनी होने लगी। जयपाल ने अपने छोटे बेटे देवप्रिय को फोन कर बताया कि उनका झगड़ा हो गया है। देवप्रिय अपने बड़ा भाई पंत प्रिय के साथ मौके पर पहुंचा। उनलोगों ने देखा कि तीन लड़के उसके पिता से मारपीट कर रहे है।
विज्ञापन


जब दोनों भाईयों ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने दोनों भाईयों की पिटाई शुरू कर दी और दो हमलावर देवप्रिय को खींचकर एमसीडी कालोनी की तरह ले जाने लगे। पीछा करने पर हमलावरों ने देवप्रिय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बीच वहां काफी लोग जमा हो गए। लोगों को देखकर सभी हमलावर भागने लगे। पंत प्रिय ने एक युवक के बैग को खींच लिया। सभी हमलावर इधर उधर भाग गए। 

पिता-पुत्र घायल देवप्रिय को लेकर बाबूजगजीवन राम अस्पताल गए। जहां तबियत बिगडने पर परिवार वाले उसे फोर्टिज अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में कर जांच शुरू की। पंत प्रिय ने पुलिस को एक बैग सौंपा जो उसने एक हमलावर के छीना था। बैग की जांच करने पर उसमें साहिल नाम के युवक के कागजात मिले। निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर हिमांशु और कुलदीप छानबीन कर रात में ही साहिल को गिरफ्तार कर लिया। साहिल के निशानदेही पर पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

घटना से परिवार सदमे में 
देवप्रिय की मौत सपरिवार गहरे सदमे में है। उसके भाई ने बताया कि देवप्रिय स्नातक फाइनल ईयर का परीक्षा देने के बाद सिविल डिफेंस का फार्म भरा था, जिसका रिजल्ट आने वाला था। पंत प्रिय ने बताया कि पिता का फोन आने के बाद जब वह वहां पहुंचे तो पिता ने बताया कि युवकों ने उनके साथ मारपीट की है। जब इस बात को लेकर युवकों से पूछताछ की तो सभी उन्हें भाग जाने की धमकी दी। जब इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और देवप्रिय पर चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल में देवप्रिय की मौत की पुष्टि होते ही पिता गहरे सदमे में चले गए। 

थप्पड़ मारे जाने के बाद हमलावर हुए उग्र 
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सभी लड़के एमसीडी पार्क में अन्नू का जन्मदिन मना रहे थे। वहां खाने पीने के बाद सभी जा रहे थे। इसी दौरान लालबत्ती पर उनलोगों ने रोडरेज में कहासुनी होते हुए देखा। एक युवक ने जयपाल को झगड़ा करने का कारण पूछा। इस बात को लेकर उनकी जयपाल से कहासुनी होने लगी। इस दौरान जयपाल ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद सभी लड़के जयपाल से मारपीट करने लगे। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी सब्जी मंडी में मजदूरी, गार्ड व मजदूरी का काम करते हैं। 
 

विज्ञापन

घर के बाहर चहल रहे युवक का कत्ल

मयूर विहार थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार देर रात घर के पास टहल रहे एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। युवक के चिल्लाने की आवाज हुई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ सोहित को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। परिजनों ने दावा किया है कि सोहित की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाश ने युवक की हत्या कर दी। पुलिस रंजिश, लूटपाट समेत तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें